नीचे दिए वाक्यों में रेखांकित अंश पर ध्यान दीजिए और अर्थ को समझिए-

(क) शुद्ध सोना अलग है।


(ख) बहुत रात हो गई अब हमें सोना चाहिए।


ऊपर दिए गए वाक्यों में ‘सोना’ का क्या अर्थ है?


पहले वाक्य में ‘सोना’ का अर्थ है-एक प्रकार की धातु यानी ‘स्वर्ण’। दूसरे वाक्य में ‘सोना’ का अर्थ है- ‘सोना’ नामक क्रिया। अलग-अलग संदर्भों में ये शब्द अलग अर्थ देते हैं अथवा एक शब्द के कई अर्थ हैं। ऐसे शब्द कहलाते हैं। नीचे दिए गए शब्दों के भिन्न-भिन्न अर्थ स्पष्ट करने के लिए उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए


उत्तर, कर, अंक, नग।


4